योग संघ ने मनाया वर्षिकोत्सव

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग जिले में शनिवार को योग संघ की वार्षिक आम बैठक हुई। बैठक में झारखंड राज्य योग संघ के उपाध्यक्ष गणेश भारती उपस्थित थे। नए अध्यक्ष अभिषेक कुमार और उपाध्यक्ष सुमेर सेठी ने संघ को सहायता देने का आश्वासन दिया। जल्द ही जिला स्तरीय योगा कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा।

योग संघ ने मनाया वर्षिकोत्सव

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। जूलू पार्क में शनिवार को हजारीबाग जिला योग संघ की वार्षिक आम बैठक हुई। बैठक में झारखंड राज्य योग संघ के उपाध्यक्ष और आयोजन समिति के उपाध्यक्ष गणेश भारती प्रवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। अशोक सिंह को अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। भैया मुरारी सिन्हा एंव सचिव रविंद्रकुमार ने पिछले वषो॔ के संघ के उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रवेक्षक गणेश भारती ने बताया कि योग फेडरेशन ऑफ ईन्डिया अपनी स्थापना की वर्षगांठ मना रहा है।नव निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक कुमार एंव उपाध्यक्ष सुमेर सेठी ने संघ को हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया। नव निर्वाचित समिति ने कहा कि शीघ्र ही जिला स्तरीय योगा कंपटीशन करवाना जाएगा।

अन्त में जिले के मुख्य योग कोच ज्ञानोदय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया एंव सभी के सहयोग की अपेक्षा की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।