13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर

Apr 05, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग यूथ विंग 13 अप्रैल को लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन और अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देशन में युवाओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। रक्तदान से न केवल जरूरतमंद को जीवन मिलता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में आयोजित होने वाली रक्तदान शिविर को लेकर शहर में माहौल नजर आ रहा है। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर सदस्य विवेक तिवारी ने युवाओं के बीच पहुंचकर उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान न सिर्फ किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है, बल्कि यह स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।इस दौरान कमांडो फिजिकल अकादमी विवेक कुमार तिवारी, वारियर डिफेंस अकादमी प्रेम कुमार मिल्खा डिफेंस अकादमी प्रीतम कुमार, हजारीबाग डिफेंस अकादमी राहुल कुमार, चैंपियन डिफेंस अकादमी मुकेश कुमार, विकास डिफेंस अकादमी विकास कुमार एवं फिजिकल डिफेंस अकादमी पंकज कुमार को जाकर युवाओं को निमंत्रण पत्र सौंपे गए और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

वहीं अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। हजारीबाग यूथ विंग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।