कचरा अलग नहीं किया तो लगेगा भारी जुर्माना
कचरा अलग नहीं किया तो लगेगा भारी जुर्माना हजारीबाग नगर निगम की बड़ी चेतावनी, तैनात होंगे विशेष दस्ते हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर को स्वच्छ और सुं

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हजारीबाग नगर निगम अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को कड़ाई से लागू करने के लिए सोमवार को नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सभी वार्ड पार्षदों की एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई।बैठक में साफ तौर पर सचेत किया गया कि शहर में कहीं भी गंदगी फैलाने या कचरे का सही वर्गीकरण न करने वालों के खिलाफ अब सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना वसूला जाएगा。
मोबाइल पोस्ट रखेगी चप्पे-चप्पे पर नजर
नगर आयुक्त ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के आलोक में तैयार किए गए इस नियम का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम ने चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। शहर के विभिन्न इलाकों में मोबाइल पोस्ट
(विशेष दस्ते) तैनात किए जाएंगे, जो नियमों का उल्लंघन करने वालों को मौके पर ही पकड़ेंगे। सिटी मैनेजर और सेनेटरी सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर लगातार फील्ड मॉनिटरिंग करेंगे।
चार रंगों के डस्टबिन
ऐसे करना होगा कचरे का बंटवारा
नगर निगम आयुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को अनिवार्य रूप से निम्नलिखित चार श्रेणियों में अलग-अलग करके ही सफाई कर्मियों को दें हरा डस्टबिन में गीला कचरा रसोई का कचरा, फल और सब्जियों के छिलके आदि, नीला डस्टबिन में प्लास्टिक, कागज, गत्ता, कांच की बोतलें आदि, लाल डस्टबिन में सैनिटरी अपशिष्टों किए गए डायपर, सैनिटरी पैड आदि और काला डस्टबिन में घरेलू खतरनाक कचराविशेष देखभाल वाला कचरा जैसे- पुरानी दवाएं, बैटरी, केमिकल आदि डाले। नगर निगम आयोग ने अपील की है कि पर्यावरण और शहर की सेहत के लिए नियमों का पालन करें। कचरा अलग-अलग डस्टबिन में ही रखें, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


