दिशा के सदस्य बनाये जाने पर किया सम्मानित
मेदिनीनगर। वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति की पलामू जिला कमेटी ने रविवार को समिति के संरक्षक चंद्रदेव मांझी को सम्मानित किया। मूल रूप से पलामू जिले के...
मेदिनीनगर। वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति की पलामू जिला कमेटी ने रविवार को समिति के संरक्षक चंद्रदेव मांझी को सम्मानित किया। मूल रूप से पलामू जिले के पांडू अंचल के कुटमू निवासी और वतमान में रड़मा में रहने वाले चंद्रदेव मांझी को भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) का सदस्य बनाया है। पलामू के सांसद वीडी राम ने चंद्रदेव मांझी के नाम की अनुशंसा किया था। समिति के पलामू जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, जिला महासचिव संजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष अशोक पासवान एवं बिनय मांझी, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष उदय मांझी, पूर्व कार्यालय सचिव अशोक कुमार, पूर्व संगठन सचिव अजय प्रकाश, संजीव कुमार पासवान, ब्रजकिशोर पासवान, त्रिपुरारी गहलौत, पंकज पासवान, संजय बैठा, कृष्णनंदन राम आदि की टीम घर पर जाकर सम्मानित किया। टीम के सदस्यों ने कहा कि यह पासवान समाज के लिए गौरव की बात है।