हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Apr 07, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हज 2026 की तैयारियों के तहत हजारीबाग में दूसरे चरण का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर हज यात्रियों को हज के अरकान की जानकारी देने और यात्रा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से था। इस वर्ष जिले से 98 यात्री हज पर जाएंगे, जिनमें से अधिकांश 21 अप्रैल को कोलकाता से रवाना होंगे।

हज यात्रियों के लिए  प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हज 2026 की तैयारियों के तहत हजारीबाग जिला प्रशासन एवं झारखंड स्टेट हज कमिटी के तत्वावधान में मंगलवार को नवाबगंज स्थित होटल आकाश दीप में दूसरे चरण का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य हज यात्रियों को हज के अरकान की व्यावहारिक जानकारी देकर उन्हें यात्रा के लिए तैयार करना था।कार्यक्रम के समन्वयक इरफान अहमद उर्फ काजू ने बताया कि इस वर्ष जिले से 98 यात्री हज पर जाएंगे। इनमें कुछ दिल्ली और मुंबई से, जबकि अधिकांश 21 अप्रैल को कोलकाता से रवाना होंगे। रांची से आए प्रशिक्षक हाजी कैसर आलम ने यात्रा प्रक्रिया, सावधानियों और चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी।शहर

काजी मुफ्ती अब्दुल जलील सादी ने हज की आध्यात्मिक महत्ता बताई। वहीं डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व टीकाकरण पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।