ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र से निकाली गई शोभायात्रा
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की भव्य झांकी और शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा तिलैया रोड, धनबाद रोड और हजारीबाग रोड से होकर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में समाप्त हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव, देवी पार्वती और गणेश जी की झांकी का दर्शन किया और आध्यात्मिक संदेशों को सुना।

बरही प्रतिनिधि। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा तिलैया रोड, धनबाद रोड, हजारीबाग रोड का भ्रमण करते हुए ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में विसर्जित हुई। शोभायात्रा में भगवान शिव, देवी पार्वती और गणेश जी की मनमोहक जीवंत झांकी और आध्यात्मिक संदेशों से सुसज्जित रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी थी। ब्रह्म कुमारी वीणा ने श्रद्धालुओं को बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व इसलिए मनाते हैं कि शिवरात्रि के दिन ही निराकार परमात्मा परब्रह्म शिव का अवतरण हुआ था। परमात्मा शिव आत्माओं को ज्ञान, शांति और पवित्रता का मार्ग दिखाते हैं।
शोभायात्रा में श्रद्धालु राजदेव यादव, किरण देवी, स्नेह देवी, ज्योति देवी, गीता देवी, दीपा देवी, शिला देवी समेत अनेक श्रद्धालु शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


