हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
गोरहर पंचायत के ग्राम भैयाडीह में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। विधायक अमित यादव ने यात्रा का उद्घाटन किया। यज्ञ का आयोजन 6 से 13 मार्च तक होगा, जिसमें धार्मिक प्रवचन और विभिन्न समितियों द्वारा जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया है।

बरकट्ठा प्रतिनिधि। गोरहर पंचायत अंतर्गत ग्राम भैयाडीह में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने किया। कलश यात्रा भैयाडीह गांव स्थित यज्ञमंडप से गोरहर नदी पहुंची। छह से 13 मार्च तक हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष कुंजलाल महतो ने बताया कि यज्ञ के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ गांव में आपसी एकता, सहयोग और धार्मिक चेतना को और मजबूत करेगा। महायज्ञ के आचार्य बनारस के पंडित बसंत पांडेय ने कहा कि यह यज्ञ अत्यंत शुभ और कल्याणकारी होगा।
यज्ञ के दौरान अयोध्या के सुश्री संगीता सुमन दीदी, वैष्णवी आश्रम काशी तथा पंडित विष्णुकांत पांडेय का प्रवचन होगा। कलशयात्रा में उपमुखिया अरुण कुमार, मुखिया छोटन कॉल, संपत लखन महतो, यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष कुंजलाल महतो, सचिव सुरेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष रूप नारायण महतो, सदस्य कैलाश विश्वकर्मा, जितेंद्र महतो, अर्जुन महतो, रामेश्वर महतो, द्वारिका महतो, जेठू महतो, दुलारचंद महतो, बैजनाथ महतो, नंदलाल महतो, सुरेश महतो आदि श्रद्धालु शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


