Hazaribagh News: दारू प्रखंड के रामदेव खरिका में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन दारू प्रखंड के रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया। कुल 19 टीमों ने टूर्नामेंट में भाग लिया, जिसमें खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिला। सांसद ने खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम भावना और प्रतिभा निखारने पर बल दिया।

Hazaribagh News: दारू प्रखंड के रामदेव खरिका में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज

Hazaribagh News: दारू प्रखंड के रामदेव खरिका में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज

दारू प्रतिनिधि

खिलाड़ियों का उत्साह

सांसद खेल महोत्सव के तहत दारू प्रखंड अंतर्गत रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ रविवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया। टूर्नामेंट में कुल 19 टीमों ने भाग लिया, जिससे खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।उद्घाटन अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल को अनुशासन, टीम भावना और प्रतिभा निखारने का बेहतर माध्यम बताया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में टाटीझरिया मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, , मंडल उपाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, मंत्री विवेक कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, किसान मोर्चा अध्यक्ष किशुन प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास यादव, रंजनीकांत चौधरी, परमेश्वर यादव, महेंद्र राम प्रसाद, आलोक राज, सुधीर कुमार, गोपाल प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।इसके अलावा खेल प्रभारी लोकसभा बंटी तिवारी, सांसद प्रतिनिधि हजारीबाग विधानसभा किशोरी राणा, सांसद प्रतिनिधि सदर पूर्वी कृष्णा मेहता, सांसद प्रतिनिधि नगर पश्चिमी लब्बू गुप्ता, विशेषांक वर्मा, सांसद प्रतिनिधि टाटीझरिया संतोष मंडल तथा जिला परिषद सदस्या दारू गीता देवी की भी उपस्थिति रही।

सांसद का परिचय

दारू पी 1--खिलाडियों से परिचय लेते सांसद मनीष जयसवाल

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन किसने किया?
सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: दारू प्रखंड के रामदेव खरिका में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज