हजारीबाग में नर्सरी ऑन व्हील का आगाज अब घर बैठे मिलेंगे पौधे

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। वन विभाग ने नर्सरी ऑन व्हील का शुभारंभ किया, जो हर घर हरियाली पहुँचाएगी। आयुक्त बिजय कुमार गुप्ता ने प्रकृति के संरक्षण की बात की। कार्यक्रम में वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील की गई और पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया।

हजारीबाग में नर्सरी ऑन व्हील का आगाज अब घर बैठे मिलेंगे पौधे

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हजारीबाग झील परिसर स्थित ओपन एम्फीथिएटर में जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और हरित चेतना के प्रसार का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस दौरान वन विभाग की अनूठी पहल नर्सरी ऑन व्हील का शुभारंभ किया गया, जो अब घर-घर हरियाली पहुँचाएगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त बिजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण ही भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। यह केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि आज हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण सौंप पाएंगे। मौके पर क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक आरएन मिश्रा ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की पहल

उन्होंने लोगों से अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक वृक्ष न केवल पर्यावरण शुद्ध करता है, बल्कि समाज को जीवनदायिनी ऊर्जा भी देता है।हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास कुमार उज्ज्वल ने बताया कि आमजन को पौधों की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नर्सरी ऑन व्हील सेवा शुरू की गई है। इसके लिए एक क्यूआर कोड जारी किया गया है। इसे स्कैन कर पोर्टल पर अपना विवरण और मोबाइल नंबर दर्ज करने पर विभाग पौधे सीधे नागरिक के घर तक पहुँचाने का प्रयास करेगा। यह पहल हर घर हरियाली अभियान को नई गति देगी।कार्यक्रम के दौरान वन संरक्षक ममता प्रियदर्शी ने जैव विविधता संरक्षण पर बल दिया। महापौर अरविंद राणा ने शहर को हरा-भरा बनाने और एकल-उपयोग प्लास्टिक के त्याग का संकल्प दिलाया। इस दौरान वसुधा कल्याण फाउंडेशन की अंजलि नीरज और रुचि नीरज के मार्गदर्शन में कलाकारों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

समारोह का संचालन और उपस्थित लोग

समारोह का संचालन अमित जैन और बिरेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरणविद, प्रशासनिक अधिकारी और शहरवासी मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया गया?
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हजारीबाग झील परिसर स्थित ओपन एम्फीथिएटर में जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।