शिविर में मंईयां सम्मान योजना को लेकर रही सबसे अधिक भीड़
विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा, गाल्होबार और नरकी पंचायतों में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए 4891 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 1160 मईयां सम्मान योजना के लिए थे। अन्य प्रमाण पत्रों के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन आए।

विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह तहत सोमवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा, गाल्होबार तथा नरकी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से संबंधित दर्जनों स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें सबसे अधिक भीड़ मईयां सम्मान योजना का लाभ लेने को लेकर महिला लाभार्थियों की रही। तीनों पंचायतों में इस योजना के तहत 1160 आवेदन प्राप्त किए गए। इसके बाद सबसे अधिक भीड़ आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने को लेकर रही। आय प्रमाण पत्र के लिए 803, आवासीय के लिए 794 तथा जाति प्रमाण पत्र के लिए 664 आवेदन स्वीकार किए गए।
वहीं, अबुआ आवास में 440, आपूर्ति विभाग में राशन कार्ड से संबंधित 261, स्वास्थ्य विभाग में 287, मनरेगा में 151, पशुपालन में 48, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 58, राजस्व रसीद के लिए 34 आवेदन प्राप्त किए गए। इसके अलावा अन्य कई विभागों में भी लोगों ने बड़ी संख्या में योजना के लाभ के लिए आवेदन सौंपा। शिविर में धोती-साड़ी का वितरण समेत कई बच्चों का अन्नप्रासन्न संस्कार भी कराया गया। विष्णुगढ़ बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि तीनों पंचायतों में कुल 4891 आवेदन आए। जिसमें 2999 आवेदनों को तत्काल ऑनलाइन कर दिया गया। ऑन स्पॉट 1658 आवेदनों को शिविर में हीं निष्पादित कर दिया गया। वहीं, जांच के लिए 1892 आवेदन लंबित रखे गए। बताया कि मंगलवार को प्रखंड के नवादा, जोबर तथा मड़मों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को लेकर आवेदन दे सकते हैं। फोटो विष्णुगढ़ पी1- विष्णुगढ़ के नरकी में लाभुक को पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपते बीडीओ, मुखिया समेतं अन्य
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


