सरकारी जमीन पर घर बनाने का दावा

Feb 07, 2026 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

कटकमसांडी के ढोठवा पंचायत में सरकारी जमीन पर गुडन साव ने अवैध रूप से घर बनाने का काम शुरू किया। पंचायत के मुखिया जय प्रकाश केसरी ने अंचलाधिकारी से शिकायत की, जिसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया। हालाँकि, गुडन साव ने फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया, जिसे अंचलाधिकारी ने चिन्हित कर फिर से रोका।

सरकारी जमीन पर घर बनाने का दावा

कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी प्रखंड के ढोठवा पंचायत के पुराना पंचायत भवन के पास जिस सरकारी जमीन पर अंचलाधिकारी ने पैक्स गोदाम बनाने के लिए भुमि प्रतिवेदन निर्गत किया है। उसी जमीन पर ढोठवा गांव के गुडन साव उर्फ रीतलाल साव वगैरह ने जबरन जमीन कब्जा कर घर बनाने का काम शुरू कर दिया है। घर के शुरुआती दौर में ही पंचायत के मुखिया जय प्रकाश केसरी ने कटकमसांडी अंचलाधिकारी को सुचना देकर घर निर्माण को अविलंब रोकने की मांग की थी । जिसके बाद अंचल कार्यालय के दबाव के बाद गुड़न साव व अन्य लोगों ने घर बनाने का काम रोक दिया था।

बताया जाता है कि दूबारा घर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। कटकमसांडी सीओ अनिल कुमार गुप्ता से पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आमीन को भेजकर सरकारी जमीन को चिन्हित करते हुए घर निर्माण कार्य को रोक दिया है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।