महुदी पहाड़ बुढ़वा महादेव में देखा गया अजगर सांप
बड़कागांव के महुदी पहाड़ में एक लगभग 5 मीटर लंबा अजगर सांप देखा गया। इसकी धीमी चाल और भारी शरीर के कारण यह जंगल में चला गया। लोग चिंतित हैं क्योंकि यह छोटे जानवरों का शिकार करता है। अजगर अब...

बड़कागांव ,प्रतिनिधि प्रखंड़ अंतर्गत महुदी पहाड़ बुढ़वा महादेव में देखा गया लगभग 5 मीटर लंबा विशाल अजगर सांप। इस दौरान देखने वालों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते अजगर सांप जंगल के चट्टानों के भीतर चला गया । भारी शरीर होने के कारण इसकी चाल काफी धीमी थी। अजगर सांप छोटे-छोटे जानवरों को बहुत आसानी से अपना शिकार बना लेता है, इस कारण जानवर चरा रहे लोगों में भय व्याप्त है। अजगर सांप अब लगभग विलुप्तप्राय होते जा रहे हैं। यह जंगलों में इक्का-दुक्का ही देखने को ही मिलते हैं। इसलिए अगर यह खेतों या गांव की तरफ दिखे तो वन विभाग को इसकी तुरंत जानकारी दें या सावधानीपूर्वक इसे जंगल में छोड़ने का काम करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।