ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागसिलेंडरों के बढ़ते दाम से लाल हो रही गैस की आंच

सिलेंडरों के बढ़ते दाम से लाल हो रही गैस की आंच

1 सिलेंडरों के बढ़ते दाम से लाल हो रही गैस की आंच, घरेलू गैस में 200 तो कॉमर्शियल में 286 रुपए की वृद्धि, गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। तीन महीने में...

सिलेंडरों के बढ़ते दाम से लाल हो रही गैस की आंच
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागSat, 27 Feb 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग । वरीय संवाददाता

गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। तीन महीने में घरेलू और व्यावसायिक में क्रमश: 200 और 286 रुपए की वृद्धि दर्ज की गयी है। तीन महीने में 14.2 केजी की घरेलू गैस के दाम 200 रुपए बढ़ गये हैं। इस तरह 25 फरवरी से 14.2 केजी के घरेलू सिलेंडर का मूल्य 853.50 रुपए हो गया है। वहीं 19 केजी कॉमर्शियल सिलेंडर में तीन महीनों में 286 रुपए की वृद्धि दर्ज की गयी है। इसका मूल्य 25 फरवरी से 1631.00 रुपया हो गया है। पांच केजी के सिलेंडर जिसे ज्यादातर विद्यार्थी उपयोग करते हैं। उसमें भी दिसंबर से फरवरी तक में 72 रुपए की वृद्धि दर्ज हुई है। 5 किलो के सिलेंडर का 316.50 हो गया है। इसका एक दिसंबर को 244.50 रुपया दाम था। दो दिसंबर को 262.50 और 15 दिसंबर को 280.50 रुपए, जनवरी में कोई वृद्धि नहीं हुई। चार फरवी 289.50 15 फरवरी 307.50 और 25 फरवरी को 316.50 मूज्य हो गया। इससे आम आदमी के साथ लोअर मध्यम वर्ग और व्यापारी वर्ग भी परेशान है।

घरेलू गैस के दाम बढ़ने से जहां आम लोगों का बजट गड़बड़ हो रहा है वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से लिए छोटे मोटे व्यापारी से होटल आदि के संचालक भी परेशान हैं। वैसे फरवरी माह में 19 केजी के कॉमर्शिलय सिलेंडर में एक से 25 फरवरी तक 20 रुपए घटे भी है। जो दिखाने के लिए राहत की बात कही जा सकती है। पर अगर एक दिसंबर में 19 केजी के सिलेंडर का दाम जहां 1345 रुपया था वह 25 फरवरी तक 1631 रुपया हो गया। हालांकि कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में इस दिन 4 रुपए की कमी आई है। इसके पहले भी 15 फरवरी को 10 रुपए एक फरवरी को 6 रुपए मूल्य में कमी आई थी। लेकिन उसके बाद भी तीन महीने में 286 रुपए की बढ़ौतरी बरकरार है। इधर घरेलू गैस में 25 फरवरी को गैस के दाम में फिर 25 रुपए की वृद्धि हो गयी है। यह वृद्धि गुरुवार रात से लागू हुई है। दिसंबर से फरवरी तक घरेलू सिलेंडर के दाम में कुल 200 रुपए बढ़ौतरी हुई है। दीक्षित एजेंसी हजारीबाग से प्राप्त आंकड़े के अनुसार एक दिसंबर को 14.2 केजी घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य 653.50 रुपए था। दूसरे दिन ही 2 दिसंबर को फिर 50 रुपए की वृद्धि हो गयी। अब इसका मूल्य 703.50 रुपया हो गया। यह दाम 14 दिसंबर तक लागू रहा। लेकिन एक दिन बाद 15 दिसंबर को फिर 50 रुपए की वृद्धि फिर से हो गयी। पुन: इसका मूल्य 753.50 रुपया हो गया। लेकिन थोड़ी राहत की बात यह रही कि इस दाम में पूरे जनवरी माह में कोई वृद्धि दर्ज नहीं हुई। लेकिन फरवरी माह के पहले सप्ताह में चार फरवरी को उसी गैस सिलेंडर के मूल्य में फिर 25 रुपए की वृद्धि हो गयी। इस कारण 778.50 मूल्य हो गया। इसके 11 दिन बाद यानी 15 फरवरी को फिर 50 रुपए की वृद्धि दर्ज की गयी। अब एक 14.2 किलो के गैस सिलेंडर का का मूल्य में 828.50 पैसे हो गया। लोग इसी में उफ उफ कर रहे थे कि अचानक 25 फरवरी को इसमें 25 रुपए की और वृद्धि हो गयी। दाम बढ़ने से गैस की बिक्री भी प्रभावित होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें