Hazaribagh News: गैलेक्सी स्कूल में प्री-प्राइमरी के बच्चों ने मनाया रैनी डे

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: हजारीबाग के गैलेक्सी हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों ने रैनी डे मनाया। बच्चे रंग-बिरंगे रेनकोट और छतरियाँ लेकर आए। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने वर्षा ऋतु के महत्व और स्वच्छता के बारे में सीखा। विद्यालय का माहौल खुशियों और उल्लास से भर गया।

Hazaribagh News: गैलेक्सी स्कूल में प्री-प्राइमरी के बच्चों ने मनाया रैनी डे

Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि हजारीबाग स्थित गैलेक्सी हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रैनी डे मनाया। इस अवसर पर बच्चे रंग-बिरंगी रेनकोट और छतरियों के साथ विद्यालय पहुंचे। वर्षा ऋतु से संबंधित विभिन्न मनोरंजक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को वर्षा ऋतु का महत्व, स्वच्छता तथा बरसात के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। विद्यालय का वातावरण बच्चों की मुस्कान, गीतों और उल्लास से सराबोर रहा। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनन्या सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक और प्रभावी बनाती हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन प्री-प्राइमरी शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ।फोटो जीएस 01रेनी डे मनाते गलैक्सी विद्यालय के बच्चे

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।