Hazaribagh News: आरोग्यम अस्पताल के निःशुल्क जांच शिविर में 125 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवा का लाभ

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर से जन्मजात चेहरे एवं जबड़े की समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए शनिवार को निःशुल्क मेगा जांच एवं परामर्श शिविर

Hazaribagh News: आरोग्यम अस्पताल के निःशुल्क जांच शिविर में 125 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवा का लाभ

Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर से जन्मजात चेहरे एवं जबड़े की समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए शनिवार को निःशुल्क मेगा जांच व परामर्श शिविर लगाया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में 125 लोगों ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। नियोमैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ अमित कुमार ने मरीजों की जांच कर अभिभावकों को उपचार, सावधानियों और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर में कटे होंठ, कटे तालू, चेहरे की बनावट तथा जबड़े से जुड़ी जन्मजात समस्याओं की जांच की गई। जांच के बाद सर्जरी के लिए चिह्नित बच्चों के लिए 23 एवं 24 अगस्त को विशेष निःशुल्क सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा।

अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है। प्रशासक जया सिंह ने भी अपने विचार रखे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: आरोग्यम अस्पताल के निःशुल्क जांच शिविर में 125 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवा का लाभ