झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चतुर्थ राज्य सम्मेलन संपन्न
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सभागार में झारखंड राज्य चतुर्थ चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चतुर्थ राज्य सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ।...

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सभागार में झारखंड राज्य चतुर्थ चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चतुर्थ राज्य सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन राजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ मनोज कुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार सिन्हा एवं संचालन केडी सिंह ने किया। बैठक में चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई। कर्मचारियों के वेतन मानदेय भुगतान, पुरानी पेंशन लागू कराने, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की प्रोन्नति, एसीपी एमएसीपी प्रोन्नति, अनुबंध ठेके पर कार्यरत सहिया साथी, आंगनबाड़ी कर्मियों की सेवा नियमित करने संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। अपनी मांग को मनवाने धरना प्रदर्शन आयोजित करने पर सहमति बनी। यह भी कहा गया कि इसकी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। वक्ताओं ने कहा कि अनुबंध कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। सभी अनुबंध कर्मियों के संघ के साथ बैठक कर राज्य सरकार के पास मांग को पूरा करने दबाव बनाया जाएगा।
बैठक में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। इसके सम्मानित अध्यक्ष अमरनाथ सिंह जमशेदपुर, प्रदेश अध्यक्ष कुमुद कुमार सिन्हा हजारीबाग, कार्यकारी अध्यक्ष उदय शंकर झा जमशेदपुर, मनोज कुमार दास हजारीबाग, उपाध्यक्ष संयुक्त सहाय धनबाद, रूपेश कुमार सिन्हा कोडरमा, राजीव रंजन कुमार गिरिडीह, मणि शंकर कुमार बोकारो, अनिल कुमार शर्मा बोकारो, अशोक कुमार सिंह दुमका, प्रदेश महासचिव के पद पर विनय कुमार सिन्हा गिरिडीह, उप महासचिव विमल किशोर सिन्हा हजारीबाग, नंदलाल गोप धनबाद, संयुक्त सचिव राघव कुमार जमशेदपुर, नागेश्वर साव धनबाद, सलाउद्दीन कोडरमा, विनय कुमार सिंह लातेहार, सुभाष सिंह हजारीबाग, प्रभात कुमार गुप्ता जमशेदपुर, कोषाध्यक्ष भारत भूषण चौधरी गिरिडीह, कार्यालय मंत्री ब्रजकिशोर कांत जमशेदपुर, आशीष कुमार वर्मा हजारीबाग का चुनाव किया गया। इसके अलावा महिला समिति एवं संघर्ष समिति का गठन किया गया।
