ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागनहाय खाय के साथ चार दिनी चैती छठ व्रत शुरू

नहाय खाय के साथ चार दिनी चैती छठ व्रत शुरू

लोक आस्था और सादगी का चार दिनी चैती छठ महापर्व शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। शहर और आसपास के इलाकों में घरों में व्रतियों ने त्योहार शुरू किया। घरों में ही कद्दू भात खाया गया। चैती छठ नेम...

नहाय खाय के साथ चार दिनी चैती छठ व्रत शुरू
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागSun, 29 Mar 2020 02:22 AM
ऐप पर पढ़ें

लोक आस्था और सादगी का चार दिनी चैती छठ महापर्व शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। शहर और आसपास के इलाकों में घरों में व्रतियों ने त्योहार शुरू किया। घरों में ही कद्दू भात खाया गया। चैती छठ नेम निष्ठा के लिए बड़ा त्योहार माना जाता है। रविवार को खरना होगा। सोमवार को पहला अर्घ्य और मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। हालांकि कोरोना वायरस के कारण श्रद्धालुओं में उत्साह व उल्लास की कमी देखी गई। वर्ती महिलाओं ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए समीप के जलाशयों में स्नान कर व्रत रखा। इस उपरांत श्रद्धालुओं ने कद्दू भात का महाप्रसाद ग्रहण किया। छठ को लेकर बाजार में कोई चहल-पहल नहीं देखी गई। फल व्यापारियों में भी उत्साह की कमी रही। बाजार में सूप 130 रुपए प्रति जोड़ा, सेव 80, संतरा 40 से 60, अंगूर, अदरक 100, मटर 80, गाजर 30 रुपए प्रतिकिलो, केला 30 रुपए दर्जन, नारियल 25 और ईख 25 रुपए पीस के भाव से बिका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें