Hazaribagh News: हजारीबाग के पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा की धर्मपत्नी का निधन
हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Hazaribagh News: पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा की पत्नी, सीता देवी, का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे धार्मिक और संस्कारवान महिला थीं जिन्होंने अपने पति के साथ सामाजिक कार्य किए। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को मुक्तिधाम में किया गया, जिसमें कई लोग उपस्थित थे।

Hazaribagh News: हजारीबाग नगर प्रतिनिधिपूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा की धर्मपत्नी सीता देवी का शनिवार तड़क 2:45 बजे, 85 वर्ष की आयु में उनके निवास स्थान, कोलघट्टी रोड, हजारीबाग में निधन हो गया। सीता देवी अत्यंत धार्मिक, सरल एवं संस्कारवान महिला थीं। उन्होंने जीवनभर परिवार के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अपने पति महावीर लाल विश्वकर्मा का साथ दिया। शनिवार को मुक्तिधाम में उनका दाह संस्कार किया गया। मौके पर उनके जानने पहचानने वाले कई लोग मौजूद थे।


