राज्यपाल से मिली पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पेटल

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हज़ारीबाग, वरीय संवाददाता । हजारीबाग की बेटी और पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल ने मंगलवार

राज्यपाल से मिली पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पेटल

हज़ारीबाग, वरीय संवाददाता । हजारीबाग की बेटी और पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में पर्यटन विकास की संभावनाओं तथा राज्य की वैश्विक पहचान को मजबूत बनाने के विषय पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान स्टेफी पटेल ने झारखंड के पर्यटन क्षेत्र में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध राज्य है, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जन्मभूमि के लिए कार्य करने और राज्य के विकास में योगदान देने में खुशी होगी।

स्टेफी पटेल ने कहा कि वह विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और यहां की प्रतिभाओं का उल्लेख करती रही हैं। उनका मानना है कि पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें बेहतर प्रचार-प्रसार और योजनाबद्ध प्रयासों के माध्यम से विकसित किया जा सकता है।मुलाकात के दौरान उनके पिता अमरेंद्र पटेल और माता माधुरी पटेल भी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।