ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागपांच साल में झारखंड में हर क्षेत्र में विकास हुआ: मनोज तिवारी

पांच साल में झारखंड में हर क्षेत्र में विकास हुआ: मनोज तिवारी

टाटीझरिया के झरपो में बरकट्ठा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी जानकी यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने की...

पांच साल में झारखंड में हर क्षेत्र में विकास हुआ: मनोज तिवारी
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागThu, 05 Dec 2019 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटीझरिया के झरपो में बरकट्ठा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी जानकी यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। मौसम की तरह 14 सालों में झारखंड में मुख्यमंत्री बदले हैं। 14 सालों में नौ मुख्यमंत्री बनें हैं जो सिर्फ लूट के लिए बनी। 12 दिसंबर को आपका और झारखंड का भविष्य तय करेगा। झारखंड के विकास चाहते हैं तो कमल छाप पर बटन दबाएं। देश मे नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और झारखंड में रघुवर दास के मुख्यमंत्री बनने से हर क्षेत्र में विकास हुआ। हर घर में शौचालय बना। उज्ज्वला गैस दी गयी। किसानों को खेती करने के लिए छह हजार सभी किसानों के खाते में भेजा गया। केंद के सरकार ने पांच लाख तक का मुफ्त इलाज़ की सौगात दी। जानकी यादव ने भाजपा को जान दी है पांच साल तक एक मजबूत सरकार दी है। इसलिए जानकी यादव को जीता कर भेजें। जो रास्ते मे भटक गए उनको भी मुख्यधारा में लाना है। कोडरमा सांसद अनपूर्णा देवी ने डबल सरकार बनाने की अपील की। कमल छाप पर वोट देकर रघुवर दास की सरकार बनाएं। बरकट्ठा विधानसभा प्रत्याशी सह जानकी यादव ने पांच साल की केंद, राज्य सरकार और अपनी उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर प्रणव वर्मा, आरके मेहता, केदार साव, कुमकुम देवी, सुरेश यादव, जयनंदन मेहता, राजकुमार नायक, रंजीत मेहता, इब्राहिम अंसारी, जितेंद्र पासवान, अशोक कुशवाहा, उमेश प्रसाद, अजित कुशवाहा सहित कई लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें