जंगलों की सुरक्षा मानव का मौलिक कर्तव्य: विधायक
बरकट्ठा के सलैया प्रखंड में झारखंड यूथ फेडरेशन द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक अमित कुमार यादव ने इस अवसर पर लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और जंगलों के संरक्षण के महत्व पर जोर...
बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र सलैया के जंगल में झारखंड यूथ फेडरेशन सलैया के तत्वावधान में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। विधायक ने वन्य क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण के संबंध में कहा कि जंगल हमारी प्राकृतिक संपदा और वृक्ष हमारे पूर्वजों का अनमोल धरोहर व संतान स्वरूप है। भारत में वृक्ष की पूजा प्राचीन काल से होती चली आ रही है। जंगलों का संरक्षण मानव का कर्तव्य, दायित्व के साथ-साथ धर्म भी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा हम सभी को आपसी संवाद, सहयोग और समन्वय के साथ आगे बढ़कर जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना है। तत्पश्चात विधायक ने फेडरेशन के इस तरह के कार्यक्रम की सराहना की। वनभोज कार्यक्रम में लोंगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चौधरी, अजप्ता अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, सूर्यदेव मंडल, मधुसूदन प्रसाद यमुना साव समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।