Tractor loaded with illegal timber seized from Kahudag forest

Nov 19, 2025 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

भगहर स्थित काहूदाग जंगल में बुधवार की सुबह वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से काटे गयी ताजा लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। टीम जब्त ट्रैक्टर को चौपारण

Tractor loaded with illegal timber seized from Kahudag forest

चौपारण प्रतिनिधि। चौपारण के भगहर स्थित काहूदाग जंगल में बुधवार की सुबह वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से काटे गई लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। टीम जब्त ट्रैक्टर को चौपारण रेंज कार्यालय ले आई है। प्रभारी वनपाल संतु कुमार ने बताया कि हजारीबाग के डीएफओ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि काहूदाग जंगल में पेड़ों को अवैध रूप से काटकर लकड़ी ट्रैक्टर में लादी जा रही है। सूचना के बाद टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। जंगल की ओर से एक ट्रैक्टर लकड़ी लादकर आ रहा था। वन विभाग की टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक और तस्कर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भागने में सफल रहे।

मौके पर पहुंची टीम ने ट्रैक्टर सहित अवैध रूप से काटी गई कच्ची लकड़ी को बरामद कर रेंज कार्यालय ले आई है। संतु ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध वनवाद दायर कर मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। छापेमारी दल में वनरक्षी सिकन्दर नायक, राहुल कुमार, कृष्णा महतो और अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।