Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsFire in Vishnugadh Stubble Burnt in Barn Social Elements Suspected
विष्णुगढ़ में खलिहान में रखा पुआल जलकर खाक

विष्णुगढ़ में खलिहान में रखा पुआल जलकर खाक

संक्षेप:

विष्णुगढ़ के उपरैली मुरगांव में शनिवार को खलिहान में रखे पुआल में आग लग गई। पुआल कसुवा निवासी बिनोद बिहारी महतो का था। आग बुझाने में आसपास के लोग जुट गए, लेकिन आधा पुआल जलकर खाक हो गया। इससे मवेशियों के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।

Dec 06, 2025 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के उपरैली मुरगांव में शनिवार को खलिहान में रखे पुआल में आग लग गई। जिससे देखते-देखते पुआल जलकर खाक हो गया। पुआल कसुवा निवासी बिनोद बिहारी महतो का था। उसने बताया कि किसी ने पुआल में आग लगने की खबर दी। परिजन जब खलिहान की ओर दौड़े और हो-हल्ला किया तो आसपास के लोग एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आधे पुआल को बचा लिया गया, बाकी पुआल जलकर खाक हो गया। उन्होंने इसे असामाजिक तत्वों को करतूत बताया है। पुआल में अगलगी से उनके समक्ष मवेशियों के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें