Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsFire Destroys Rice Crop and Haystacks in Vishnugadh Farmers Demand Compensation
अगलगी से धान की फसल तथा पुआल के चार मचान जलकर खाक

अगलगी से धान की फसल तथा पुआल के चार मचान जलकर खाक

संक्षेप:

विष्णुगढ़ के छोटकी भेलवारा टोला में रविवार को अगलगी से धान की फसल और चार पुआल के मचान जल गए। आग लगने की सूचना पर हजारीबाग से अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Dec 07, 2025 09:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत अंतर्गत छोटकी भेलवारा टोला में रविवार को अगलगी से धान की फसल तथा पुआल के चार मचान जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते हीं हजारीबाग से अग्निमशन की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में करने का प्रयास किया। हालांकि आग लगने की घटना का पता नहीं चल सका है। पीड़ित किसान राजदेव महतो ने बताया कि खेत से धान काटकर खलिहान में थ्रेसिंग के लिए रखे थे। इसी बीच रविवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे अचानक फसल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। हो-हल्ला होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन खलिहान की ओर दौड़े और आग को काबू करने की कोशिश में जुट गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बीच ग्रामीणों ने घटना की सूचना हजारीबाग में अग्निशमन विभाग को देकर तत्काल दमकल वाहन भेजने का अनुरोध किया। अगलगी से बगल के खलिहान में रखे उगन महतो की धान की फसल भी तेज धधकती आग की चपेट में आ गई। जिससे उन्हें भी भारी नुकसान हुआ। वहीं, तेज आग की तेज लपटों के संपर्क में आने से खलिहान के पास स्थित राजदेव महतो, राजकिशोर प्रसाद, रामकिशुन कुमार, उगन महतो तथा सुखदेव महतो के पुआल के मचान में भी आग लग गई। देखते-देखते मचान धू-धूकर जलने लगा। इस बीच काफी अफरातफरी का माहौल रहा। घटना के करीब एक घंटे बाद हजारीबाग से अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। दमकल वाहन को भी घटनास्थल पर पहुंचने में संकरे रास्ते एवं पगडंडियों की वजह से काफी परेशानी हुई। अगलगी में चुरामन महतो का घर ग्रामीणों की सूझबूझ की वजह से जलने से बाल-बाल बच गया। करीब तीन घंटे तक ग्रामीणों की जान सांसत में रही। पीड़ित किसानों ने कहा कि धान की फसल हीं उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत था। वहीं, मवेशियों के चारे के लिए रखा पुआल भी जलकर नष्ट हो गया। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।