
अज्ञात शव का किया अंतिम संस्कार
मुक्तिधाम सेवा संस्थान ने धीरेन्द्र कुमार सिन्हा का शव हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार खिरगांव में अंतिम संस्कार किया। संयोजक नीरज कुमार ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। संस्थान का उद्देश्य समाज में करुणा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करना है।
हजारीबाग प्रतिनिधि। मुक्तिधाम सेवा संस्थान ने धीरेन्द्र कुमार सिन्हा का शव को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार मुक्तिधाम खिरगांव में किया गया। संस्थान के संयोजक नीरज कुमार ने वार्ड संख्या 34 की वार्ड पार्षद रिंकू देवी तथा परिजनों एवं प्रशासन के अनुरोध परअंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण कराई। नीरज कुमार ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। शव का अंतिम संस्कार करना न केवल हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह मानवीय संवेदना और कर्तव्य का प्रतीक भी है। मुक्तिधाम सेवा संस्थान का उद्देश्य समाज में करुणा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने अंतिम समय में उपेक्षित न रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




