ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागडायन बिसाही के शक में महिला के हत्या की आशंका, शव बरामद

डायन बिसाही के शक में महिला के हत्या की आशंका, शव बरामद

विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चानो पंचायत अंतर्गत मेधवाटांड जंगल में मंगलवार को पुलिस ने चरवाहा महिला का शव बरामद किया। घटनास्थल पर परिजनों ने शव की पहचान मेधवाटांड निवासी ननकी देवी उर्फ संझली देवी (60)...

डायन बिसाही के शक में महिला के हत्या की आशंका, शव बरामद
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागWed, 26 Aug 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चानो पंचायत अंतर्गत मेधवाटांड जंगल में मंगलवार को पुलिस ने चरवाहा महिला का शव बरामद किया। घटनास्थल पर परिजनों ने शव की पहचान मेधवाटांड निवासी ननकी देवी उर्फ संझली देवी (60) पति संझला मांझी के रूप में की। शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका के चेहरे का भाग बड़े पत्थर से दबा हुआ पाया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ ननकी मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर पति और पतोहू खोजबीन के लिए निकले। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चला। साथ गई अन्य महिलाओं ने भी अनभिज्ञता जाहिर की। मंगलवार की सुबह मेधवाटांड जंगल में महिला का शव पत्थर से कुचला हुआ पाया गया। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय चौकीदार को दी। चौकीदार से माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। शव के मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों ने डायन-बिसाही के शक में हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को कई तरह की बातें बताई है। पुलिस ने मवेशी चराने साथ गई महिलाओं से भी पूछताछ की। वहीं, एक महिला फरार बताई जाती है। वहीं, पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें