रामनवमी जुलूस में चाकू बाजी में घायल युवक की मौत तीन आरोपी गिरफ्तार

Apr 06, 2026 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग में रामनवमी पर्व के दौरान दारू थाना क्षेत्र में शोभायात्रा के बीच चाकूबाजी की घटना में घायल युवक गुलाब कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 27 मार्च को हुई थी और गुलाब कुमार को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रामनवमी जुलूस में चाकू बाजी में घायल युवक की मौत तीन आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि रामनवमी पर्व के दौरान दारू थाना क्षेत्र में निकली शोभायात्रा के बीच हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक गुलाब कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी विष्णुगढ़ डीएसपी बैजनाथ प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि चाकू बाजी की यह घटना 27 मार्च को दारू चौक काली मंडप के पास हुई थी। पुलिस के अनुसार जुलूस के दौरान मामूली विवाद के बाद गुलाब कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल युवक गुलाब कुमार को पहले आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से उसे गंभीर हालत को देखते हूए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे मेडिका अस्पताल ले गए।जहां पांच अप्रैल को इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में दारू थाना में कांड संख्या 20/26 दिनांक 1 दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को चार अप्रैल को गिरफ्तार कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया। वहीं अन्य आरोपियों में से दो को गिरफ्तार और एक विधि-विवादित किशोर को निरुद्ध किया गया है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जुलूस के दौरान बेवजह विवाद हो गया था, जिसके बाद आकाश कुमार, विशाल कुमार और मनीष कुमार ने गुलाब कुमार को पकड़ लिया।जबकि करण कुमार ने चाकू से कई बार वार कर दिया। घटना के बाद भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।जिन्हें छह अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुमार 21 वर्ष और विशाल कुमार 25 वर्ष शामिल हैं।जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामले में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों मे आकाश कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता स्व० बैजनाथ प्रसाद ग्राम बासोबार थाना दारू जिला हजारीबाग और विशाल कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पिता संजय वर्मा ग्राम बक्शीडीह थाना दारू जिला हजारीबाग किशोर मनीष कुमार वर्मा उम्र करीब 17 वर्ष पिता विकाश कुमार वर्मा उर्फ पप्पू ग्राम बक्शीडीह थाना दारू जिला हजारीबाग के नाम शामिल हैं।छापामारी दल मे मो० ईकबाल हुसैन थाना प्रभारी दारु, सब इंस्पेक्टर मदन मुण्डा दारू थाना, हवलदार मोतीलाल महतो दारु थाना, आरक्षी अजय राजवार दारू थाना, चालक आरक्षी सकील अंसारी, दारु थाना शामिल थे।फोटो कैप्शनएएम 1 जानकारी देते विष्णुगढ़ एसडीपीओ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।