बड़कागांव में टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, 4 घायल, सड़क जाम
बड़कागांव में महटिकरा चौक पर टर्बो की चपेट में आने से तेतरी देवी (50 वर्ष) की मौत हो गई। वह अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल पर थीं। टक्कर में चार अन्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की।

बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव थाना क्षेत्र के बड़कागांव - केरेडारी रोड स्थित महटिकरा चौक में फाइबर ब्लॉक लदे टर्बो की चपेट में आने से महिला तेतरी देवी 50 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि चार घायल हो गए। घायलों का इलाज बड़कागांव अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तेतरी देवी अपने पुत्र वीरेंद्र कुमार के साथ मोटरसाइकिल में बैठकर अपनी पुत्री से मिलने टाटीझरिया जा रही थी। जबकि दूसरा मोटरसाइकिल से अफसा रजा अपनी बड़ी मां एवं बहन को मोटरसाइकिल में बैठाकर बड़कागांव से बेलतू अपना गांव जा रहे थे। इसी बीच दोनों मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई।
पांच लोग सड़क पर ही गिर गए,उसी दौरान हजारीबाग से बड़कागांव के सिकरी की ओर जा रहे टर्बो ने गिरी हुई महिला को कुचल दिया। टर्बो ने महिला को 15 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। महिला का शरीर क्षत विक्षत हो गया,जिस कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने बड़कागांव अस्पताल पहुंचाया एवं टर्बो के चालक प्रवीण यादव एवं मोटरसाइकिल चालक अफसर रजा को बड़कागांव पुलिस के हवाले कर दिया गया। टर्बो पुलिस की देखरेख में घटनास्थल पर ही लगी हुई हैं। मृतिका केरेडारी के ग्राम सलगा निवासी फूलचंद महतो की पत्नी के रूप में पहचान की गई है। जबकि घायलों की पहचान मृतिका के पुत्र वीरेंद्र कुमार, बेलतू निवासी मो अफसर रजा उसकी बड़ी मां रवीना खातून, बहन चाहत परवीन के रूप में हुई है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने महटिकरा चौक एवं चमगढ़ा चौक में रोड जाम कर दिया है।इसके अलावा कई अन्य छोटी मार्गों को भी खुटा व लेवारी से ब्लॉक कर दिया है। इस कारण टंडवा एवं हजारीबाग जाने वाले यात्री बस का परिचालन ठप हो गया है। यात्री परेशान दिखे।जाम में मोटरसाइकिल को भी पार होने नहीं दिया जा रहा है। घटना कि सूचना पाकर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस जमी हुई। मृतक के परिजनों ने पांच लाख मुआवजा की मांग की है एवं घायल व्यक्ति के इलाज की खर्च की मांग की गई है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


