
पैक्सों में प्रचुर मात्रा रबी बीज उपलब्ध नहीं, परेशानी
संक्षेप: इचाक के किसान छठ के त्योहार के 15 दिन बाद धान की कटाई और आलू उखाड़ने में व्यस्त हैं। रबी फसलों की बुआई के लिए बीज की कमी के कारण किसानों को ऊंचे दाम पर बीज खरीदना पड़ रहा है। प्रशासन से पर्याप्त रबी बीज उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है, अन्यथा फसल लक्ष्य से कम होगी।
इचाक, प्रतिनिधि । छठ का त्योहार गुजरे 15 दिन बीत चुके हैं। प्रखंड के किसान धान की कटाई और आलू उखाड़ने में व्यस्त है। साथ ही किसान रबी फसलों जैसे सरसों, मटर, चना, गेहूं, खेसारी, मसूर, फसल की बुआई में जुट चुके हैं, लेकिन किसानों को कृषि विभाग द्वारा समय पर रबी बीज नहीं मिलने के चलते लोग ऊंचे दाम पर दलहन, तेलहन समेत गेहूं बीज की खरीदारी करने को विवश हैं। किसानों ने बताया कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह और एक पखवाड़ा नवंबर माह का समय रबी बीज बोने का उपयुक्त समय होता है। ऐसे में कृषि एवं आत्मा विभाग द्वारा बीज उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके कारण लक्ष्य से कम रबी फसल बोए जाने की संभावना है।

किसानों ने बताया कि व्यापार मंडल इचाक और बरियत पैक्स में गेहूं बीज बिक्री के लिए खोला गया है किंतु प्रचुर मात्रा में बीज उपलब्ध नहीं होने के कारण कई किसानों को बगैर बीज के खाली लौटना पड़ता है। बताया गया कि इस बार पर्याप्त बारिश होने के कारण नदी, नाला, तालाब और कुएं में पर्याप्त पानी है लेकिन रबी बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होने के कारण लक्ष्य के अनुरूप रबी फसल की बुआई नहीं हो सकेगी। किसानों ने बताया कि आलू की फसल बारिश का भेंट चढ़ गया, जिसके चलते किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विभाग द्वारा प्रचुर मात्रा में रबी बीज उपलब्ध हो जाने से किसानों के लिए जले पर मलहम का काम जरूर करता। किसानों का मानना है कि रबी फसल बोए जाने का समय दो-चार दिन ही शेष है ऐसे में प्रखंड और जिला प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में रवि बीज उपलब्ध कराने की मांग किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




