किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना आज
भाजपा के बरही पूर्वी और पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर 20 मई को प्रखंड कार्यालय के समक्ष आय

टाटीझरिया प्रतिनिधि । भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार मंगलवार को टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और उनके हक-अधिकार के लिए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हेमंत सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रभारी भुनेश्वर पटेल एवं सुरेश प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार में राज्य का किसान बेहाल है, खाद-बीज की किल्लत, सिंचाई की बदहाली और फसल का उचित मूल्य न मिलना सरकार की घोर नाकामी को दर्शाता है।,
जिसे भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। टाटीझरिया मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह की अध्यक्षता एवं झरपो मंडल अध्यक्ष महेश अग्रवाल के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन पर महामहिम राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र तैयार किया गया। इसके पश्चात सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी टाटीझरिया की ओर से अधिकृत प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधीर राय को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश पाठक, उपेंद्र पांडेय, रजनीकांत चौधरी, परमेश्वर प्रसाद यादव, जीतन यादव, सुरेंद्र राणा, संतोष प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, कृष्णा साव, प्रबील प्रसाद, ज्योतिष पंडा, शंभू प्रसाद,अजय कुशवाहा, मुकेश प्रसाद, अजय महतो, अरविंद केसरी, सूरज यादव, उमेश राम सहित क्षेत्र के किसान और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


