Hazaribagh News: कटकमदाग के अडरा गांव में कृषक पाठशाला का आयोजन, आधुनिक कृषि तकनीक की दी गई जानकारी
Hazaribagh News: कटकमदाग प्रखंड के अडरा गांव में मंगलवार को कृषक पाठशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को मडुवा के उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीक एवं मोटे अनाज के महत्व की जानकारी देना था। कृषि विशेषज्ञों ने बीज चयन, बुआई विधि, फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण आदि के बारे में जानकारी दी।

Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमदाग प्रखंड के अडरा गांव में बुधवार को एग्रीकल्चर एक्सटेंशन कृषिन्नोति योजना 2026-27 के तहत कृषक पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मडुवा की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीक और मोटे अनाज के महत्व की जानकारी देना मुख्य था।कृषक पाठशाला में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मडुवा की उन्नत खेती के लिए खेत की तैयारी, बेहतर बीज का चयन, बुआई की विधि, फसल प्रबंधन, कीट-रोग नियंत्रण और उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आधुनिक दौर में मोटे अनाज के बढ़ते महत्व, इसके पौष्टिक गुणों और किसानों के लिए इसकी खेती की उपयोगिता पर भी चर्चा की गई।इस
दौरान कृषि विभाग एवं आत्मा की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। इनमें कृषि समृद्धि योजना, झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना, ड्रिप इरिगेशन, किसान क्रेडिट कार्ड , मिट्टी नमूना जांच, किसान कॉल सेंटर सहित अन्य कृषि योजनाएं शामिल थीं।किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं विभागीय सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम में प्रभारी बीटीएम विजय कुमार, एटीएम निहारिका सिन्हा, किसान मित्र इन्द्रनारायण कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद, कविंद्र यादव, बालेश्वर प्रसाद, प्रगतिशील किसान संजीत प्रजापति, तपेश्वर प्रजापति, ऊषा जी, सुमित्रा जी सहित बड़ी संख्या में महिला किसान एवं अन्य किसान उपस्थित थे। इस मौके पर बीटीएम विजय कुमार ने कहा कि आज के दौर में खेती को वैज्ञानिक विधि से करें और इसका भरपूर लाभ ले । उन्होंने किसानों से कहा कि पुराने और पारंपरिक बीज से हटकर अब तकनीकी और वैज्ञानिक विधि से खेती करे । उन्होंने खेती को उधोग के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।


