पशुधन योजना के नाम पर ठगी, किसान के खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये

Jan 18, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

चौपारण के गणेश दांगी ने सरकारी पशुधन योजना का लाभ लेने के चक्कर में साइबर ठगों का शिकार हो गए। ठगों ने उन्हें 60 प्रतिशत सब्सिडी पर गायें देने का झांसा देकर ओटीपी प्राप्त किया और खाते से 70 हजार रुपये उड़ा लिए। चौपारण थाना में पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।

पशुधन योजना के नाम पर ठगी, किसान के खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये

चौपारण, प्रतिनिधि। प्रखंड के वृंदावन निवासी एक किसान सरकारी योजना का लाभ लेने के चक्कर में साइबर अपराधियों का शिकार हो गया। ठगों ने पशुधन योजना के तहत सब्सिडी पर गाय दिलाने का झांसा देकर गणेश दांगी पिता रामबृक्ष प्रसाद के खाते से कुल 70 हजार रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में पीड़ित ने रविवार को चौपारण थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित गणेश दांगी ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि पशुधन योजना के तहत उन्हें 60 प्रतिशत सब्सिडी पर चार गायें दी जा रही हैं।

झांसे में लेकर ठग ने एक लिंक भेजा और उसे भरकर सबमिट करने को कहा। जैसे ही गणेश ने लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। ठग के कहने पर उन्होंने ओटीपी साझा कर दिया, जिसके तुरंत बाद खाते से पैसे कटने का मैसेज आया। हद तो तब हो गई जब ठग ने प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर दोबारा पैसे मांगे और गणेश उनके झांसे में फंसते चले गए। नौ किस्तों में उनके खाते से कुल 70 हजार रुपये काट लिए गए। रविवार को गणेश के पास मुंबई और गोवा पुलिस के नाम से फर्जी कॉल आने लगे। ठगों ने पुलिस बनकर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी और और पैसों की मांग की। गणेश को अहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। इस मामले पर चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी न बताएं।सरकारी योजना के नाम पर आने वाले संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें। यदि ठगी हो जाती है तो बिना देर किए 1930 नंबर पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से राशि वापस मिलने की संभावना रहती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।