
बड़कागांव सांढ पंचायत के मुखिया ने सरकारी कर्मियों को किया सम्मानित
बड़कागांव के सांढ़ पंचायत भवन में मुखिया सुलेखा कुमारी के नेतृत्व में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक रौशन लाल चौधरी और डॉ मुकुल देव नारायण ने सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों को सम्मानित किया। विधायक ने गांव में लाइब्रेरी स्थापना की मांग को सराहा और इसे पूरा करने का आश्वासन दिया।
बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के सांढ़ पंचायत भवन में मुखिया सुलेखा कुमारी के नेतृत्व में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो व संचालन शिक्षक मनोज कुमार मानव ने किया। समारोह में सांढ़ पंचायत से पदस्थापित सरकारी नौकरी में पदाधिकारी, अधिकारी व शिक्षक सहित अन्य पदों पर कार्यरत लोगों को गुलदस्ता माला पहना कर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि विधायक रौशन लाल चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम मैं पहली बार देखा हूं जिसमें सरकारी सेवा में रहे लोगों को एक जगह लाकर सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है।
इसके लिए आयोजन कर्ता धन्यवाद के पात्र हैं । उन्होंने आगे कहा कि हमसें सामूहिक विकास के तहत इस गांव में लाइब्रेरी स्थापना की मांग की गई है जो बहुत ही सराहनीय मांग है इसे हर हाल में मैं पूरा करूंगा । विशिष्ट अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कुलपति डॉ मुकुल देव नारायण ने कहा कि सांढ पंचायत में 70 लोग जो मेरी जानकारी में है सरकारी सेवा में विभिन्न पदों पर आसीन है। यह पंचायत के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। शिक्षा ही एक ऐसी मूल मंत्र है जो जीवन शैली और विकास का साधन है। मौके पर जिप सदस्य सुनीता देवी, उपप्रमुख वचन देव कुमार ,पंसस उपेंद्र कुमार प्रसाद, उप मुखिया हवंती देवी, पूर्व प्रमुख सह जिप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, बासमती कुमारी, गिन्नी वर्मा, मनोहर प्रसाद दांगी, हरिशंकर प्रसाद, सेवानिवृत्ति प्रोफेसर भोलानाथ कुशवाहा, गुरुदयाल प्रसाद जिज्ञासु ,सुखदेव प्रसाद ,कृतियानंद प्रसाद,जल सहिया रेखा कुमारी, वार्ड सदस्य टेकलाल कुमार, पूनम कुमारी उपस्थित थे। सरकारी सेवा में पदस्थापित सरकारी कर्मी जिन्हें सम्मानित किया।जिसमे प्रोफेसर भीम राम , आलोक रंजन , राम रंजन ,प्रोफेसर कनक रागनी, शिक्षक दशरथ प्रसाद कुशवाहा, लीलावती कुमारी, संजय कुमार,मनोज कुमार, जलधर प्रसाद ,सुनीता कुमारी, महेंद्र प्रसाद दांगी, मुखलाल महतो ,काजल कुमारी, शिवम कुमार ,राहुल कुमार ,नागेश्वर कुमार, शिल्पी कुमारी, साधना नंदन,रवि किशोर कुमार ,अवधेश कुमार ,मनोज कुमार , बृजेश कुमार, नर्सिंग प्रसाद दांगी, विष्णु दयाल कुशवाहा, अनुज कुमार पांडे, प्रभात कुमार पांडेय ,लक्ष्मी कुमारी, कैलाश कुमार देवनारायण महतो सहित अन्य लोग सम्मानित किए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




