एसएस पब्लिक स्कूल के संचालक और प्राचार्य पर केस दर्ज
कटकमदाग के पुंदरी चौक स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के संचालक और प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधक ने फर्जी यू-डायस नंबर का इस्तेमाल कर स्कूल चलाया। केस में दुलारचंद और संतोष कुमार तिवारी आरोपी बनाए गए हैं।

कटकमसांडी। प्रतिनिधिकटकमदाग प्रखंड के पुंदरी चौक स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के संचालक और प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया । यह कार्रवाई डीएसई के जांच रिपोर्ट के बाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेश्वर सिंह के शिकायत पर कटकमदाग थाना में केस दर्ज किया गया । स्कूल प्रबंधक पर बगैर यू - डायस के फर्जी तरीके से स्कूल चलाने को लेकर यह कार्रवाई की गई ।कटकमदाग थाना में दर्ज केस में बताया गया है किस्कूल प्रबंधक फर्जी तरीके से यू- डायस नंबर अंकित कर स्कूल चला रहे थे। इस मामले में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के शिकायत पर थाना कांड संख्या 48/26 दर्ज की गई है।
जिसमें स्कूल के यरेक्टर दुलारचंद उर्फ अरूण कुमार गुप्ता और प्रिंसपल संतोष कुमार तिवारी को नामजद आरोपी बनाया गया है। इनपर बिना झारखंड शिक्षा परियोजना से यू- डायस नंबर लिए फर्जीवाड़ा और जालसाजी कर स्कूल चलाने का आरोप लगा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


