डीलरों ने किया शोक सभा का आयोजन

Mar 07, 2026 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

डीलरों ने किया शोक सभा का आयोजन हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि फेयर प्राइस शॉप डिलर एसोसिएशन हजारीबाग ने प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा के निधन पर शोक

डीलरों ने किया शोक सभा का आयोजन

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। फेयर प्राइस शॉप डिलर एसोसिएशन हजारीबाग ने प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा के निधन पर शोक सभा का आयोजन वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद के आवास मरियम टोली डीपुगढा में किया गया।। इस शोक सभा में शहरी क्षेत्र डीलरो और प्रदेश संगठन सचिव सह जिला महासचिव सुनील कुमार सिंहा ने शिरकत किया। नंदु प्रसाद ने कहा कि दिवंगत ओंकार नाथ झा ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को पुरे राज्य से लेकर केंद्र तक पहचान दिलाने का काम किया। उनका संगठन के प्रति बहुत ही सुंदर सोच था।सुनिल सिंहा ने बताया कि ओंकार नाथ झा एक बहुत ही अच्छा वक्ता जानकार और राइटर थे।

मौके पर उनकी आत्मा के शांती के लिए दो मिनट का मौन रखा गया इस शोक सभा में अर्चना सिंहा ,चंदन कुमार, अशोक जायसवाल, खुर्शीद आलम, सोरेन पासवान पुनम देवी अशोक प्रसाद सुनील आनंद राजेश राम ,टिंकु ,रितु,गोलु संजय सिंहा एवं अन्य डीलरों ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।