ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागई-लोक अदालत में 59 मामलों का निष्पादन

ई-लोक अदालत में 59 मामलों का निष्पादन

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के बाद शनिवार को हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर में एक ई- लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा...

ई-लोक अदालत में 59 मामलों का निष्पादन
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागSun, 29 Nov 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग विधि प्रतिनिधि

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के बाद शनिवार को हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर में एक ई- लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में सुलहनीय 59 मामलों का निपटारा किया गया। मामलों के निष्पादन में कुल 13 लाठ 17 हजार दो सौ रुपए की प्राप्ति सरकारी कोष में हुई। इस लोक अदालत की निगरानी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार राय अपने निर्देशन में कर रहे थे। मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए सात बेंचों का गठन किया गया था। जिसमें अपराधिक सुलहनीय 24 मुकदमों के निष्पादन में कुल दो लाख दस हजार रुपए प्राप्त हुए जबकि 11 लाख 60 हजार 2 सौ रुपए पर सहमति बनी। वहीं मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम के एक मामले में एक लाख पच्चीस हजार रुपए की प्राप्ति हुई। जबकि बिजली के पांच मामलों में 32 हजार रुपए की प्राप्ति सरकारी कोष में हुई। वहीं एसडीएम कोर्ट के 27 मामलों का निष्पादन सुलह के आधार पर किया गया।कार्यक्रम और आंकड़ों की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप निशित बाड़ा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए हरेक प्रकार से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में पारिवारिक मामलों के निष्पादन के लिए विशेष मध्यस्था अभियान चलाया जाएगा। साथ ही बहुत जल्द ही नेशनल लोक अदालत का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने इस वर्चुअल लोक अदालत को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारियों, वकीलों और पक्षकारों के साथ-साथ सिविल कोर्ट कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें