विश्व पर्यावरण दिवस पर झील और स्टेडियम परिसर में पौधारोपण
हजारीबाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'मेरी धरती मेरी जिम्मेवारी' समूह द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी स्कूल और स्टेडियम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

हजारीबाग। वरीय संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरी धरती मेरी जिम्मेवारी समूह, हजारीबाग की ओर से शुक्रवार को झील परिसर स्थित इंदिरा गांधी स्कूल के पीछे तथा स्टेडियम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।इस अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. एस.जेड हक सहित डाइट के अरविंद पाठक और अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है।
केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।समूह के सदस्यों ने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


