Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsEnvironmental Awareness Ananda College Eco Club Hosts Poster Making Competition
अन्नदा कॉलेज ईको क्लब में लुप्तप्राय प्रजातियों पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

अन्नदा कॉलेज ईको क्लब में लुप्तप्राय प्रजातियों पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

संक्षेप:

हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज के ईको क्लब ने पर्यावरण संरक्षण और लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक दिवसीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता के...

Oct 17, 2025 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग, प्रतिनिधि। अन्नदा कॉलेज के ईको क्लब की ओर से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न संकायों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से समाज को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के उद्घाटन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण मानवता की सबसे बड़ी आवश्यकता है। छात्रों के ऐसे प्रयास रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें प्रकृति और वन्यजीवों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर डॉ मीना श्रीवास्तव, डॉ प्रेरणा शर्मा और डॉ आकाश गोराई ने लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन्यजीवों के विलुप्त होने से पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ता है, जो अंततः मानव जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। प्रतियोगिता में 25 छात्रों ने भाग लिया और आकर्षक तथा संदेशपूर्ण पोस्टर प्रस्तुत किए, जिनमें मानव और प्रकृति के सह-अस्तित्व का सुंदर चित्रण दिखाई दिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, संदेश की स्पष्टता और प्रस्तुति के आधार पर सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ईको क्लब अध्यक्ष युवराज संकेत ने किया। आयोजन में क्लब सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन पर धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया गया। पोस्टर निरीक्षण के दौरान प्राचार्य के साथ डॉ. विश्वरंजन और डॉ आरपी सिंह भी उपस्थित रहे।