फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू
बरकट्ठा में उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश पर जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में कई रैयतों के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। रैयतों ने मुआवजे की कमी की शिकायत की और कुछ ने प्रशासन से मोहलत मांगी, लेकिन अभियान जारी रहा।

बरकट्ठा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 जीटी रोड चौड़ीकरण कार्य को लेकर उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश पर गुरुवार को बरकट्ठा में अतिक्रमण हटाओ अभियान सीओ नवीन भूषण कुल्लू के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में डाकडीह स्थित जीटी रोड किनारे अतिक्रमित जमीन को खाली कराया गया। इस दौरान कई रैयतों के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। मौके पर कई रैयतों ने आरोप लगाया कि एनएचएआई की ओर से अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। कुछ लोगों ने प्रशासन से थोड़ी मोहलत देने की मांग करते हुए कहा कि वे स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेंगे। हालांकि प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए अभियान जारी रखा।
अतिक्रमण हटाने के दौरान रैयतों और पुलिस प्रशासन के बीच नोंक-झोंक भी हुई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। अभियान के दौरान एनएचएआई के पदाधिकारी राहुल गोदरा, शशीकांत, बिरजू राणा, कुलदीप, अनीश एवं सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


