
हजारीबाग में 108 एंबुलेंस सेवा हुई बदहाल
26 में से 10 एंबुलेंस ही चालू हालत में एंबुलेंस नहीं मिलने से मरीज परेशान
हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग में 108 एंबुलेंस सेवा का हाल बेहद खराब है। इसके कारण जरूरतमंद मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि जिले मे 108 एंबुलेंस की संख्या 26 है। इसमें सिर्फ नौ से 10 एंबुलेंस ही कार्यरत हैं। बाकी वाहन खराब है। स्थिति की गंभीरता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि फतहा के जंगल जैसे एक गैरेज पर भी कई 108 एंबुलेंस महीनों से बनाने के नाम पर पड़ी हैं। इस बदहाली के चलते मरीजों को समय पर एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

दीपावली के दिन हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक जरूरतमंद रेफरल मरीज सुबह से एंबुलेंस न मिलने के कारण परेशान था। जब मरीज के परिजनों ने इसकी शिकायत सांसद मनीष जायसवाल से की तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया। सांसद के निर्देश पर रंजन चौधरी ने तत्काल पहल की और 108 एम्बुलेंस के हजारीबाग जिले के मैनेजर रोहित कुमार से संबंधित मरीज के लिए तत्काल उ एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके बाद अंततः मरीज को एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई। इससे उसे सही समय पर आगे के इलाज के लिए भेजा जा सका। सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने हजारीबाग जिला प्रशासन से अनुरोध करते हुए कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा को हजारीबाग जिले में सुदृढ़ बनाने के लिए जिले को आवंटित किए गए शत-प्रतिशत एंबुलेंस को सक्रिय कराएं और जरूरतमंद मरीजों की सेवा में लगाएं। फोटो एम्बुलेंस

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


