Hazaribagh News: बिजली विभाग की लापरवाही से मवेशी की मौत, सड़क पर बह रहे करंट से सहमे ग्रामीण

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: बिजली विभाग की लापरवाही से होलंग में एक बैल की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। किसान राजेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर से बहते करंट ने बैल की जान ले ली। ग्रामीणों का कहना है कि असुरक्षित ट्रांसफॉर्मर से जमीन और सड़क तक करंट फैल रहा है। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है।

Hazaribagh News: बिजली विभाग की लापरवाही से मवेशी की मौत, सड़क पर बह रहे करंट से सहमे ग्रामीण

Hazaribagh News: बिजली विभाग की लापरवाही से मवेशी की मौत, सड़क पर बह रहे करंट से सहमे ग्रामीण

ट्रांसफॉर्मर की असुरक्षित व्यवस्था

बिजली विभाग की लापरवाही और जर्जर व्यवस्था ने होलंग स्थित खेत में चर रहे एक बैल की ट्रांसफॉर्मर से प्रवाहित हो रहे हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित किसान राजेश कुमार पिता महाबीर महतो ने बताया कि उनका बैल खेत में चर रहा था। इसी दौरान ट्रांसफॉर्मर के पास फैले करंट की चपेट में आ गया। बैल ने तड़प-तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही ने मुझे आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर का अर्थिंग और स्टेक स्टे वायर पूरी तरह खुला छोड़ दिया गया है। करंट लीक होकर आसपास की जमीन और सड़क तक पहुंच रहा है। बारिश के कारण पानी के संपर्क से करंट फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इसी ट्रांसफॉर्मर से उतरे करंट की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत हो चुकी है। यदि ट्रांसफॉर्मर की यह असुरक्षित व्यवस्था तुरंत ठीक नहीं की गई, तो भविष्य में किसी की जान भी जा सकती है। पीडि़त किसान ने सीओ से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर मुआवजा नहीं दिया गया, तो वे विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। हाल ही में छोटा डहरभंगा के बावनचेन के पास भी करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो चुकी है.

नियमित प्रश्न

✦किस जिले में यह घटना हुई?−
यह घटना होलंग में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: बिजली विभाग की लापरवाही से मवेशी की मौत, सड़क पर बह रहे करंट से सहमे ग्रामीण