
निर्वाचन आयोग के प्रतिनियुक्त व्यय ऑब्जर्वर ने व्यय कोषांग के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनियुक्त व्यय चुनाव ऑब्जर्वर हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी व्यय कोषांग के क्रियाकलापों का जायजा लेने शनिवार क
निर्वाचन आयोग के प्रतिनियुक्त व्यय ऑब्जर्वर ने व्यय कोषांग के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक हजारीबाग वरीय संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनियुक्त व्यय चुनाव ऑब्जर्वर हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी व्यय कोषांग के क्रियाकलापों का जायजा लेने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसमे इंडियन रिवेन्यू सर्विस के व्यय ऑब्जर्वर घोडके रोहित रमेश, योगेश कुमार एवं ए.मणिमरन शामिल थे। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक कर व्यय कोषांग के नोडल अधिकारियों को चुनाव के दौरान व्यय निगरानी सेल के साथ समन्वय और तालमेल बनाकर काम करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि केंद्रीय टीम के साथ सभी बरामदगी के बारे में तुरंत जानकारी दे। व्यय ऑब्जर्वर ने बैंक प्रतिनिधियों को 10 लाख से अधिक के किसी भी संदिग्ध लेन-देन पर विशेष निगरानी रखने को कहा। साथ ही अभ्यर्थियों के भी बैंक खातों से 10 लाख रुपए से अधिक के वित्तीय लेन-देन पर अपनी पैनी नजर रखने को कहा। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से इसकी सूचना सीधे साझा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब की आवाजाही की निगरानी बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए सभी प्रमुख चौकियों पर अतिरिक्त चौकसी बरतने की आवश्यकता है।
व्यय ऑब्जर्वर के द्वारा आदर्श आचार संहिता विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता संबंधी शिकायतों पर उड़न दस्ता दल की दैनिक व्यय क्रिया-कलाप संबंधी प्रतिवेदन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय ऑब्जर्वर को उपलब्ध करायेंगे।
उड़न रास्ता टीम दैनिक क्रियाकलाप का रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे
सभी पुलिस के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दैनिक नगदी व अन्य मदों संबंधित शिकायतों पर उड़न दस्तों के दैनिक क्रियाकलाप का रिपोर्ट प्राप्त कर उपलब्ध कराएंगे। सभी स्थैतिक निगरानी टीम जब्त अन्य मदों से संबंधित शिकायतों पर दैनिक गतिविधि रिपोर्ट प्राप्त कर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध करायेंगे। व्यय ऑब्जर्वर ने व्यय नोडल पदाधिकारी व उत्पाद विभाग के सभी नोडल पदाधिकारी को संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ कार्यों का निष्पादन करने के साथ साथ निर्वाचन कार्यों का सफलता पूर्वक संचालन करने की बात कही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




