उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
हजारीबाग में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें मिड-डे-मील, आधार नामांकन, और शैक्षणिक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी विद्यालयों में बच्चों...

हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें मिड-डे-मील, स्टीयरिंग मॉनिटरिंग समिति, आधार, नामांकन, बाल वाटिका, विद्यालयों में चावल उठाव की स्थिति, एमडीए-आईडीए के तहत दवा वितरण सहित अन्य विषयों की समीक्षा की गई। जिले के सभी विद्यालयों में बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मिड-डे-मील उपलब्ध कराने,इसकी नियमित निगरानी करने आदि का निर्देश दिया। किसी भी विद्यालय में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मिडे मिल का संचालन सभी विद्यालयों में नियमानुसार करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में बच्चों के आधार नामांकन पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी विद्यालयों के बच्चों का आधार नामांकन शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।
इसके लिए आधार बनाने वाली एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित करने का का निर्देश भी दिया। बच्चों की उपस्थिति में प्रत्येक माह पांच प्रतिशत का सुधार करने को कहा। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, पुस्तकालय, लैब एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन, जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




