डीवीसी द्वारा मलेरिया एवं डेंगू जागरुकता शिविर का आयोजन

Feb 28, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

डीवीसी कोनार और कोनार सीएसआर ने शनिवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बांडीसिमर लहेरियाडीह में मलेरिया और डेंगू जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में 142 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए, जैसे मच्छरदानी का उपयोग और साफ-सफाई।

डीवीसी द्वारा मलेरिया एवं डेंगू जागरुकता शिविर का आयोजन

विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी एवं कोनार सीएसआर द्वारा शनिवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बांडीसिमर लहेरियाडीह में मलेरिया एवं डेंगू जागरूकता सह सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 142 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें स्कूली बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों के भी स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम में डॉ. बीएन मंडल, डॉ. एजाज अहमद तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे। चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी की शुरुआत होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को मच्छरजनित रोग मलेरिया, डेंगू आदि होने की संभावना बढ़ जाती है।

इससे बचाव को लेकर सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करना चाहिए। हमेशा ताजा एवं गर्म खाना खाना चाहिए। घरों के आसपास गंदे पानी का जमाव नहीं होने देना है। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। शिविर में कोनार हॉस्पिटल के दिनेश किस्कू, नंदलाल साव, विवेक केरकेट्टा और सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, टेकलाल महतो आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।