
डीवीसीकर्मियों को तनावमुक्त जीवनशैली की दी गई जानकारी
डीवीसी कोनार डैम स्थित सामुदायिक भवन में चार दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा डीवीसीकर्मियों के लिए हेल्थ एंड हैप्पीनेस शिविर की शुरूआत की गई। शिविर का उद
विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। डीवीसी कोनार डैम स्थित सामुदायिक भवन में चार दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा डीवीसीकर्मियों के लिए हेल्थ एंड हैप्पीनेस शिविर की शुरुआत की गई। शिविर का उद्घाटन परियोजना प्रधान राणा रंजीत सिंह तथा आर्ट ऑफ लिविंग के विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर परियोजना प्रधान ने कहा कि शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य डीवीसीकर्मियों को कामकाजी तनाव से चिंतामुक्त कर एक उर्जावान टीम का निर्माण करना है। इससे कोनार बांध परियोजना से जुड़े कर्मियों में व्यापक बदलाव होगा। कहा कि कोनार बांध परियोजना से जुड़े कर्मियों को अत्यधिक कार्यभार, दूरस्थ नक्सल क्षेत्र, बाजार एवं मनोरंजन के सीमित संसाधन के अलावा कई तरह की असुविधाओं से जूझ रहे थे।
जिसका उनके मनोबल में ह्रास हो रहा था। इसे देखते हुए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा हेल्थ एंड हैप्पीनेस शिविर की शुरूआत की गई है। शिविर संचालक विनोद कुमार ने कहा कि शिविर के माध्यम से कर्मियों में मानसिक दबाव, क्रोध, असंयम, अनिद्रा जैसी समस्याओं का निदान किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से जीवन जीने की पद्धति को बताया जाएगा। योग, प्राणायाम तथा मेडीटेशन के द्वारा संतुलित जीवन की पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी। शिविर की शुरूआत होने से डीवीसीकर्मियों में काफी खुशी देखने को मिली। सभी कर्मियों ने कार्यक्रम की काफी सराहना की। कहा कि कोनार डैम में यह पहली तरह का शिविर है, जिसमें कर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली एवं तनावमुक्त जीवन की सीख दी जाएगी। शिविर का समापन 30 जनवरी को होगा। मौके पर डॉ बीएन मंडल, विद्युत प्रबंधक चंदन कुमार, सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, असैनिक विभाग के कार्यपालक चंद्रशेखर प्रसाद, रोटी सोरेन, बीके महतो समेत कई डीवीसीकर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




