ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागशुरू जंगल से युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला

शुरू जंगल से युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला

थाना क्षेत्र के कनहर तटीय शुरू जंगल से शनिवार संदेहास्पद स्थिति में युवक 28 वर्षीय व्यास मुनि परहिया का शव बरामद किया गया...

शुरू जंगल से युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSat, 05 Feb 2022 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

धुरकी(गढ़वा)। प्रतिनिधि

थाना क्षेत्र के कनहर तटीय शुरू जंगल से शनिवार संदेहास्पद स्थिति में युवक 28 वर्षीय व्यास मुनि परहिया का शव बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बरामद किय गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।

बताया जाता है कि युवक व्यास मुनि अपने पत्नी के साथ अपने गांव शुरू से प्रखंड मुख्यालय स्थित धुरकी साप्ताहिक बाजार आया था। बाजार में खरीददारी के बाद वह पत्नी श्रद्धा देवी के साथ गांव लौट के लिए चला। लौटने के क्रम में ही उक्त युवक खाला और शुरू गांव के बीच रूक गया। उसने पत्नी को घर जाने के लिए कहा। उसके बाद उसकी पत्नी घर चली गई। देर रात तक नहीं आने पर उसकी पत्नी और परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। रातभर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह शौच गए ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा।

उसके बाद यह सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। जंगल में शव होने की सूचना होने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। उसके बाद उसकी पहचान की। उसके बाद उसकी जानकारी पुलिस पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते शव को कब्जे में ले लिया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें