दुर्गा मंडा निर्माण समिति की बैठक कल
प्रखंड के मंगुरा महावीर स्थान में मंगुरा, मोक्तमा, करियातपुर, फुरुका, जमुआरी और निचली जमुआरी के संयुक्त समन्वय से भव्य दुर्गा मंडा का निर्माण कराया...

इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड के मंगुरा महावीर स्थान में मंगुरा, मोक्तमा, करियातपुर, फुरुका, जमुआरी और निचली जमुआरी के संयुक्त समन्वय से भव्य दुर्गा मंडा का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे लेकर निर्माण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक चार फरवरी को बुलाई गई है। मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन 28 जनवरी को संपन्न कराया गया था। मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बैठक में संरक्षण मंडल के सदस्यों, पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। बैठक में कई विन्दुओ पर चर्चा होगी। समिति ने सभी छह गांवों के हिन्दू सनातन धर्म प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है। इसकी जानकारी समिति के सचिव महेश कुमार मेहता ने दी।