ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागदुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है शीशम का सूखा पेड़

दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है शीशम का सूखा पेड़

झरिया एनएच 100 के किनारे टाटीझरिया में जगरनाथ गुप्ता के घर के सामने एक विशाल शीशम का पेड़ सूख गया है। उसकी शाखाएं अब टूट कर गिरने लगी हैं, इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। हाइवे के किनारे इस सूखे...

दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है शीशम का सूखा पेड़
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागMon, 17 Feb 2020 02:04 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटीझरिया एनएच 100 के किनारे टाटीझरिया में जगरनाथ गुप्ता के घर के सामने एक विशाल शीशम का पेड़ सूख गया है। उसकी शाखाएं अब टूट कर गिरने लगी हैं, इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। हाइवे के किनारे इस सूखे पेड के कारण कभी भी बडा हादसा हो सकता है। वहीं जगरनाथ गुप्ता के परिवारजनों व मुहल्ले के लोग इससे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शीशम पेड धीरे-धीरे झुकता जा रहा है। ग्रामीण मुकेश गुप्ता ने बताया कि यह बरसों पुराना पेड़ है तथा सूख चुका है। उसके नीचे से बिजली का तार गया है, अगर वह बिजली तार या सडक पर गिरा तो दुर्घटना हो सकती है जिससे लोगों की जान का खतरा है। ग्रामीणों का कहना है विभाग इसे समय रहते अविलंब कटवा दे अन्यथा शीशम के इस सूखे पेड से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें