Hazaribagh News: डीपीएस हजारीबाग स्कूल प्रबंधन ने जमीन विवाद पर किया खंडन
Hazaribagh News: डीपीएस हजारीबाग स्कूल प्रबंधन ने जमीन विवाद पर किया खंडन स्कूल प्रबंधन ने बताया कि तालाब की नहीं, रैयती जमीन पर बना है विद्यालय भवन हजारीबाग हम

Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि डीपीएस हजारीबाग स्कूल प्रबंधन ने हाल ही में स्कूल भवन व कार्यालय को तालाब की जमीन पर बने होने संबंधी खबरों को पूरी तरह से निराधार और भ्रामक बताया है। शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में इस संबंध में साकेत कुमार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा गया कि विद्यालय पूरी तरह से रैयती जमीन पर निर्मित है। प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि विद्यालय भवन रैयती जमीन पर स्थित है। वहीं स्कूल का कार्यालय बंदोबस्ती द्वारा प्राप्त है और निकोटिन कच्छप के नाम से दर्ज है। इसका जमाबंदी कायम है।
विद्यालय प्रशासन का दावा है कि उक्त जमीन के मालिक को यह भूमि सभी वैध प्रक्रियाओं के बाद प्राप्त हुई है। इसके राजस्व विभाग में सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं। साथ ही पूर्वजों के नाम से जमाबंदी भी कायम है और नियमित रूप से लगान का भुगतान किया जा रहा है। प्रबंधन ने इन दावों की पुष्टि के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज भी सार्वजनिक किए हैं, ताकि किसी भी प्रकार का भ्रम न रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


