
बड़कागांव प्रखंड में धूम-धाम से मनाई गई दीपावली ,लोगों ने की लक्ष्मी पूजा
संक्षेप: बड़कागांव में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने नए वस्त्र पहनकर स्वच्छता के साथ महालक्ष्मी की पूजा की। दीप जलाने, रंगोली सजाने और आतिशबाजी के साथ घरों को सजाया गया। विधायक रोशन लाल चौधरी ने...
बड़कागांव, प्रतिनिधि । प्रखंड में दीपोत्सव दीपावली धूम-धाम के साथ मनाई गई। लोगों ने नए वस्त्र पहन कर घरों एवं संस्थानों में स्वच्छता के साथ महालक्ष्मी की पूजा की एवं माता महालक्ष्मी से सुख व समृद्धि की कामना की। अपने से बड़े लोगों का पैर छूकर लोगों ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों ने शाम ढलते ही अपने घरों में दीपोत्सव किया, दीपक जलाया, बिजली की आकर्षक लाइटिंग एवं रंगोली से घर को सजाया। बड़कागांव प्रखंड के हर गली मोहल्ला लाइटिंग से जगमगा रहा था। चौक चौराहा आकर्षक लाइटिंग से दुल्हन की तरह सजाया गया था।देर रात तक लोग आतिशबाजी करते नजर आए।
लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर प्रसाद ग्रहण किया एवं स्वादिष्ट मिठाइयां खाये तथा दीपावली की बधाई दी। वही बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दीपावली महालक्ष्मी पूजा, काली पूजा को लेकर बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी, एवं मां लक्ष्मी से सुख व समृद्धि की कामना लोगों के लिए किया। वहीं बड़कागांव प्रखंड में शांति व्यवस्था को लेकर बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, सिकरी थाना प्रभारी रामकुमार राम, डाड़ीकला थाना प्रभारी सागेन मुर्मू के नेतृत्व में बड़कागांव पुलिस रात भर अलग-अलग गांव में गश्ती करती नजर आई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




